इस रक्षाबंधन के पावन अवसर पर द्वारिकामाई चैरिटी संस्था द्वारा भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सम्मान को समर्पित एक विशेष आयोजन किया गया, जिसमें 3100 बहनों ने गौरिशंकर चौबे जी की कलाई पर राखी बांधकर अपने स्नेह और आशीर्वाद का प्रतीक प्रस्तुत किया। यह केवल राखियों का उत्सव नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते, सामाजिक एकता और आपसी प्रेम का अद्भुत संदेश है। इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी बहनों के स्नेह एवं आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। द्वारिकामाई चैरिटी संस्था — सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ समाज के लिए सदैव तत्पर। 🙏
No event images found.